मंडी समिति पुलिस चौकी के पास जिंदा जलाकर मौत के घाट उतारी गई पूनम के परिवार को अब धमकियां मिल रही हैं। मंगलवार सुबह नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाश पूनम के घर पहुंच गए। उन्होंने पूनम की मां को धमकाया कि वह केस में समझौता कर ले वरना पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।
महिला के शोर मचाने पर लोग जुटे तो आरोपी बाइक दौड़ा कर फरार हो गए। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए। शनिवार सुबह मंडी समिति गेट के सामने शनिवार सुबह महावीर सिंह की बेटी पूनम को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया गया था। पुलिस ने आरोपी शिव दत्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जबकि सोमवार दोपहर बाद पूनम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। रिश्तेदार भी अपने अपने घर चले गए थे। मंगलवार सुबह करीब करीब पौने सात बजे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश महावीर के घर पहुंचे। उन्होंने पूनम की मां शारदा को धमकाया कि वह केस में समझौता कर लें। वरना पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।
शारदा के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए तो उन्होंने बाइक सवार मौके से फरार हो गए। इस घटना से हड़कंप मच गया। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। परिवार के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस चली गई।
पूनम की मां ने मझोला थाने में तहरीर दी। शारदा ने बताया कि शिव दत्त के परिवार से मेरे परिवार को खतरा है। मझोला इंस्पेक्टर नवरतन गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूनम के परिजनों को धमकाने वाले पकड़ लिए जाएंगे।