फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मझोला में छात्रों पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार में एमजीआर होटल के पास छात्रों पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। जिसमें एक छात्र घायल हो गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग भी की। इस मामले में चार नामजद और 11 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मझोला के शाहपुर निवासी एवं 12वीं के छात्र निशांत सिंडल ने मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि 18 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे उसके पास दोस्त पार्थ का फोन आया और उसने एमजीआर होटल पर मिलने के लिए बुलाया। जब छात्र वहां पहुंचा तो उसने देखा कि उसके दोस्त शांतनु, प्रणय भारती व पार्थ के साथ 10-15 युवक गाली गलौज कर रहे हैं।
उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और सिर पर बेल्ट और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसमें छात्र के सिर में चोट आई और वह लहूलुहान हो गया। निशांत और उसके साथी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे तो आरोपियों ने इनका पीछा किया और तमंंचे से फायरिंग की।
विज्ञापन

निशांत का कहना है कि हमला करने वालों में यश ठाकुर, गुरमीत चौधरी, रिषभ ग्वाल, कृष्णा और 10-11 अज्ञात युवक भी शामिल हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें