मुरादाबाद। हिमगिरी कॉलोनी निवासी विनीत सक्सेना (35) का शव मंगलवार रात तहसील के पास मिला। बुधवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। जिस कारण विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
विनीत के बहनोई बाल किशन ने बताया कि विनीत के पिता अशोक सक्सेना पीडब्ल्यूडी में वरिष्ठ क्लर्क के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार में मां सुमन हैं, जबकि पत्नी सोनम अपनी दोनों बेटियों को लेकर बदायूं अपने मायके में रहती हैं। चारों बहनों की शादी हो चुकी हैं। विनीत पहले फैक्टरी में काम करते थे। अब कुछ माह से वह कोई काम नहीं कर रहे थे। मंगलवार सुबह वह घर से निकले थे। मंगलवार रात लोगों ने तहसील के पास सड़क किनारे विनीत का शव पड़ा देखा। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ब्यूरो