फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के सभी होटलों, मॉल की आज से शुरू होगी चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर स्थित होटल, मॉल और बारात घर की बृहस्पतिवार से चेकिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक होटल में आग लगने की घटना का संज्ञान लेते हुए शासन के निर्देश पर यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें नक्शा पास होने से लेकर आग से बचाव आदि के इंतजामों का भी जायजा लिया जाएगा। एमडीए के वीसी ने चेकिंग के लिए जेई और एई को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले लखनऊ के एक होटल में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई थी। जांच में प्रथम दृष्ट्या पाया गया कि संबंधित होटल गलत ढंग से बनाया गया था। फायर एनओसी भी चालू वित्तीय वर्ष की होटल स्वामी नहीं दिखा सका था। इसको लेकर शासन गंभीर है। बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव आवास एवं नगर नियोजन ने इस संबंध में वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से एमडीए उपाध्यक्ष को शहर के सभी होटलों, मॉल, रेस्टोरेंटों व बरात घरों की चेकिंग के निर्देश दिए हैं। वीसी शैलेष कुमार ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जांच के लिए कई विभागों की कमेटी जिला स्तर पर बनेगी, लेकिन संबंधित भवनों का नक्शा पास है या नहीं यह एमडीए को ही देखना है। उन्होंने बताया कि इसके लिए एमडीए के सभी जेई व एई की टीम गठित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सभी अवर व सहायक अभियंता अपने-अपने सर्किल में स्थित होटलों, मॉलों, रेस्टोरेंटों व बरातघरों का निरीक्षण कर यह देखेंगे कि संबंधित भवनों का नक्शा पास है अथवा नहीं। पास नक्शे के अनुरूप भवन का निर्माण हुआ है अथवा नहीं, फायर एनओसी है या नहीं। उन्होंने बताया कि टीम की निरीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें