मुरादाबाद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव चुचैला कलां के निकट जंगल में खेत पर बनी पानी ही हौजिया में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव को हौजिया में तैरते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
सोमवार तड़के कुछ ग्रामीणों ने जंगल में शकील के खेत पर बनी पानी की हौजिया में एक अज्ञात व्यक्ति के शव को पड़े हुए देखा। देखते-देखते इसकी सूचना आसपास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सूचना पाकर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई।
वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वही उसके शरीर पर चोटों के निशान भी नहीं मिले हैं। वहीं उसका पंचनामा भरकर भेजा दिया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र 50 वर्ष है शरीर पर चोटों के निशान नहीं है। शिनाख्त नहीं होने पर शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी को भेजा गया है।