फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुलिस चौकी के पास मिला युवक का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के सरकड़ा गांव निवासी नाजिम का शव मंगलवार रात बरवालान पुलिस चौकी के पास पड़ा मिला। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पत्नी और उसके मायके वालों पर हत्या करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सरकड़ा गांव निवासी नाजिम ने छह साल पहले मुगलपुरा क्षेत्र के बरवालान की रहने वाली शमा से प्रेम विवाह किया था। निकाह के कुछ दिन बाद से ही पति पत्नी के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था। करीब दो साल पहले शमा ने नाजिम के खिलाफ तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने नाजिम को जेल भेज दिया था। मंगलवार की रात नाजिम का शव बरवालान पुलिस चौकी के पास मिला।
पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के बाद उसके परिवार को सूचना दी। नाजिम के पिता शमशाद हुसैन और अन्य परिजन आ गए। उन्होंने पत्नी और उसके मायके वालों पर हत्या करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। उधर शमा के भाई मुजफ्फर का कहना है कि नाजिम ने उसकी बहन को तलाक दे दिया था। इसके बाद हमारा उससे कोई वास्ता नहीं था।
विज्ञापन

मुगलपुरा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाजिम की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित रखा गया है। जिससे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। परिवार के लोगों से पूछताछ में पता चला कि नाजिम को उसके परिवार ने दो साल पहले बेदखल कर दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें