फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घर से निकली महिला का शव रेलवे लाइन पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

घर से निकली गांव मुख्त्यारपुर नवादा निवासी नीतू (35) का शव रविवार रात करीब एक बजे रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। सोमवार सुबह महिला की गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे ससुराल वालों ने शव देखकर मृतक की शिनाख्त की। महिला के शव को ले जाने को लेकर ससुराल और मायके पक्ष में खींचतान हुई। हालांकि, बाद में मायके पक्ष के लोग शव लेकर चले गए।

कांठ थाना क्षेत्र के गांव मुख्त्यारपुर नवादा निवासी नीतू (35) की शादी करीब आठ वर्ष पहले कांठ के मोहल्ला पट्टीवाला निवासी कुलदीप विश्नोई से हुई थी। परिजनों के मुताबिक बीमारी के चलते 6 जून 2023 को कुलदीप की मौत हो गई थी। कुछ समय के लिए नीतू मायके गई थी और करीब 15 दिन पहले ही ससुराल पट्टीवाला आई थी। नीतू के ससुरालवालों ने बताया कि रविवार रात नीतू बिना कुछ बताए घर से चली गई। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन

सोमवार सुबह परिजन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे, तो पुलिस ने बताया कि रविवार रात रसूलपुर रेलवे क्रॉसिंग 432-बी के पास एक महिला का शव मिला है। पुलिस ने परिजनों को फोटो दिखाया तो परिजनों ने नीतू के रूप में उसकी शिनाख्त की। जानकारी पर नीतू के मायके पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे शव को ले जाने के लिए ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बीच खींचतान होने लगी। हालांकि बाद में मायके पक्ष के लोग शव को लेकर चले गए। मायके पक्ष के लोग नीतू की मौत को लेकर संदेह व्यक्त कर रहे है।
विज्ञापन



थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब एक बजे कांठ पुलिस को सूचना मिली कि कांठ-मुरादाबाद मार्ग स्थित रसूलपुर रेल क्रॉसिंग 432-बी से मतलबपुर की ओर रेल लाइन पर एक महिला का शव पड़ा है। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था। शव की पहचान गांव मुख्त्यारपुर नवादा निवासी नीतू के रूप में हुई है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें