फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खेत में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र में मंगलवार शाम खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला मृतक के शरीर में चोट के निशान हैं। जिससे आशंका जताई जा रही उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

मझोला थाने की पुलिस को मंगलवार शाम सूचना मिली कि मनोहरपुर के जंगल में स्कूल के पीछे खेत में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव में ले लिया और फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली। टीम ने जांच पड़ताल की और मौके से नमूने लिए हैं। पुलिस ने मनोहरपुर गांव समेत आस पड़ोस के लोग मौके पर बुलाकर मृतक की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। युवक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। जिससे माना जा रहा है कि उसकी हत्या करने के बाद शव फेंका गया है।
मृतक की जेब से भी कोई ऐसा सामान नहीं मिला है। जिससे उसकी पहचान कराने में मदद मिल सके। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि मृतक की आयु करीब 27 साल रही होगी। अब तक पहचान नहीं हो पाई है। मुरादाबाद समेत आस पड़ोस के जनपदों में भी शव मिलने की सूचना भेजी गई है। ताकी मृतक की पहचान कराने में मदद मिल सके। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा कि युवक की मौत कैसे हुई है। खेतों की ओर जाने वाले रास्तों पर पड़ने वाली फैक्टरी और अन्य भवनों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें