पुलिस के मुताबिक, थांवला गांव के लोग शनिवार सुबह दिन चर्या में खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान एक खेत में लगे शीशम के पेड़ पर 35 वर्षीय एक युवक का शव शर्ट के सहारे लटका हुआ था। उन्होंने इस मामले की जानकारी गांव में पहुंचाई तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
मुरादाबाद के बिलारी थानाक्षेत्र में थांवला गांव के जंगल में शनिवार सुबह पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, थांवला गांव के लोग शनिवार सुबह दिन चर्या में खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान एक खेत में लगे शीशम के पेड़ पर 35 वर्षीय एक युवक का शव शर्ट के सहारे लटका हुआ था। उन्होंने इस मामले की जानकारी गांव में पहुंचाई तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतरवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आस पड़ोस के जनपदों में भी शव मिलने की सूचना भेजी गई है।