फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छेड़खानी के आरोप में अदालत ने डाॅक्टर को किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में अदालत ने आरोपी डॉक्टर को तलब किया है। महिला का आरोप था कि डॉक्टर ने इलाज के बहाने उसके फोटो खींच लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर छेड़खानी की।
विज्ञापन


अदालत ने लाइन पार स्थित क्लीनिक के निजी चिकित्सक को संगीन धाराओं में तलब किया है। पीड़ित महिला ने अदालत में वाद दायर किया था। जिसमें उसने चिकित्सक पर आरोप लगाते हुए कहा कि 4 अगस्त 2023 को पीड़िता डाॅक्टर के पास एलर्जी का इलाज कराने के लिए गई थी। जिसे देखने के बहाने डाक्टर ने उसके फोटो खींच लिए और दवाई दे दी थी लेकिन जब दवा का कोई असर नहीं हुआ तब वह 5 अक्तूबर को पुनः अपनी एक महिला मित्र के साथ डाक्टर के क्लीनिक पर गई। तब डाॅक्टर ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो फोटो वायरल कर दूंगा। इस बात की शिकायत मझोला थाने में की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
इस मामले में पीड़िता ने अपने अधिवक्ता रवि कुमार के माध्यम से अदालत में वाद पेश किया। जिसकी सुनवाई लघु वाद न्यायाधीश एमपी सिंह की अदालत में की गई। पीड़िता के वकील ने बताया कि अदालत ने डाॅक्टर को छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में नौ अप्रैल को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें