फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: कांग्रेस जिला अध्यक्ष के घर में मिला नौकर का शव, इलाके में फैली सनसनी

Thu, 14 Jan 2021 03:05 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर के घर में गुरुवार सुबह नौकर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कोठीवाल नगर में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर का मकान है। विनोद के बेटे संजुल ने बताया कि बुधवार देर रात लोहड़ी का त्योहार मनाने के बाद घर के सभी सदस्य अपने अपने कमरों में जा कर सो गए थे। गुरुवार  सुबह संजुल नहाने के लिए बाथरूम पहुंचे तो 33 वर्षीय नौकर मुकेश रावत का शव पड़ा था।  

संजुल ने इस मामले की जानकारी अपने पिता और पुलिस को फोन पर दी। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि नौकर मुकेश रावत मूल रूप से संभल के हातिम सराय मोहल्ला का रहने वाला था। 
विज्ञापन


नवंबर 2020 से कांग्रेस जिलाध्यक्ष के घर में बतौर नौकर काम कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें