फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: झाड़ियों में मिला फल विक्रेता का शव, आम के बाग जाने की बात कहकर घर से निकला था साहिबे आलम

Sun, 23 Apr 2023 08:45 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद

सार

रविवार की सुबह 11 बजे कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की झाड़ियों में एक युवक की लाश पड़ी देखी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान पाकबड़ा के कलरिया महादेख मंदिर निवासी साहिबे आलम के रूप में हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के पाकबड़ा में ईंट और सरिया से हमला कर फल विक्रेता की हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसका शव कब्रिस्तान में झाड़ियों में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मुआयना करने के बाद मृतक के परिवार से बातचीत कर उन्हें जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के कलरिया महादेव मंदिर मोहल्ला निवासी शाहिद हुसैन के परिवार में पत्नी रहीसा, चार बेटे जहीर आलम, बबलू, शाहनवाज असैा साहिबे आलम (19) और एक बेटी माहेनूर है। साहिबे आलम फल बेचने का काम करता था। परिजनों के अनुसार शनिवार की रात साढ़े आठ बजे साहिबे आलम पाकबड़ा के कैलसा रोड निवासी गौरव के साथ जीरो प्वाइंट पर आम के बाग पर जाने के लिए घर से निकला था। 

 


रविवार की सुबह 11 बजे कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की झाड़ियों में एक युवक की लाश पड़ी देखी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान पाकबड़ा के कलरिया महादेख मंदिर निवासी साहिबे आलम के रूप में हुई। युवक का चेहरा बुरी तरह ईंट और सरिया से कुचला हुआ था। थोड़ी देर में सैकड़ों की संख्या में भीड़ जमा हो गई। परिजन भी मौके पर आ गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहित चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल के साथ परिवार के लोगो से बातचीत की। 

 

फोरेंसिक टीम मौके से नमूने जुटाए हैं। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ हाईवे महेश चंद्र गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक के चेहरे और सिर पर वार किए गए थे। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पिता की तहरीर पर गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें