मुरादाबाद। जिले में जांच के दौरान 12 और मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन मरीजों को सामान्य खांसी, जुखाम व बुखार पाए गए हैं। इसके चलते उन्होंने जांच कराई थी और संक्रमित पाए गए। फिलहाल सब की तबीयत सामान्य है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के समीप संभावित लोगों की जांच की। जांच में 12 लोग संक्रमित पाए गए। इसके बाद सर्विलांस टीम ने सभी लोगों को होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी है। शनिवार को संक्रमित मिले मरीजों में कांशीराम नगर, गौर ग्रेसियस, बिलारी, पाकबड़ा व अवंतिका कॉलोनी व्यक्ति शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सबसे संपर्क कर घर तक दवा पहुंचाने का आश्वासन दिया है। जिला सर्विलांस अधिकारी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि लक्षण महसूस होने पर सबको जांच करानी चाहिए। कोविड-19 संबंधी किसी भी सहायता या सुझाव के लिए कंट्रोल कमांड सेंटर के नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।