मुरादाबाद में बिटिया को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पांचवां आरोपी प्रमोद भी गिरफ्तार कर लिया है। प्रमोद मुख्य आरोपी विकेश का पिता है जबकि उसके चाचा बबलू को बृहस्पतिवार दोपहर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। कुंदरकी के गांव में रविवार को 12वीं की छात्रा ने छेड़खानी से तंग और आरोपियों पर कार्रवाई न होने से दुखी होकर दो पेज का सुसाइड नोट लिखकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।
सोमवार सुबह इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस आरोपी विकेश, इमरत सिंह और बबलू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने विवेचना के आधार पर केस में मुख्य आरोपी विकेश के पिता प्रमोद का नाम शामिल किया है। कुंदरकी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। उधर छात्रा के घर पर पुलिस की चौकसी जारी है।