फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दोस्त ने शादी के लिए बुलाया, जेब खाली देख भगाया

Thu, 23 Mar 2023 02:07 PM IST
ranjeett ranjeett संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
Facebook Alert - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद दिल्ली की एक महिला छजलैट के युवक को लेकर फुर्र हो गई। खाली आए युवक को देख महिला और उसके साथी कुछ घंटे बाद ही युवक को रास्ते में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

 इधर परिवार वालों ने पुलिस को युवक के गुम होने की सूचना दी। जब युवक लौटा तो सारे घटना क्रम का खुलासा हुआ।  
छजलैट थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक की कुछ दिनों पहले दिल्ली के खजूरी की एक महिला से फेसबुक पर जान पहचान हुई थी, जो बाद में दोस्ती में बदल गई। महिला ने युवक को झूठे प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों साथ जीने मरने की बात करने लगे। इसी के चलते मंगलवार को युवक के पास महिला का फोन आया। उसने कहा कि वह उससे शादी करना चाहती और वह उसके गांव आ रही है। वह गांव के बाहर घर से रुपये, जेवर आदि लेकर आ जाए। प्रेम जाल में फंसा युवक महिला के बताए गए स्थान पर आ गया। यहां महिला की कार खड़ी मिली, उसके तीन साथी भी कार में थे।
 महिला युवक को कार में बैठाकर अपने साथ ले गई। इधर जब शाम तक भी युवक दिखाई नहीं दिया तो परिवार वालों को चिंता हुई। उन्होंने इधर उधर तलाश के बाद देर रात थाने पहुंचकर उसके गुम होने का प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

लेकिन युवक आधी रात्रि के बाद अपने घर लौट आया। उसके आने के बाद सारे घटना क्रम का खुलासा हुआ।
युवक ने परिवार वालों को बताया कि वह महिला की बातों में फंसकर चला गया था। रास्ते में महिला व उसके साथियों ने उसकी तलाशी ली। जब उसके पास कपड़ों के अलावा कुछ और नहीं मिला तो चारों उसे मुरादाबाद में कांठ रोड पर छोड़कर फरार हो गए। बुधवार की सुबह परिजन युवक को लेकर थाने आए। पुलिस ने युवक से पूछताछ करने के साथ उसके मोबाइल को भी खंगाला। कोई कार्रवाई न करने की बात कहकर परिवार वाले उसे अपने साथ घर  ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें