मुरादाबाद। दी बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव की तिथियों में बदलाव कर दिया गया है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि चार अक्तूबर का स्थानीय अवकाश होने के कारण तिथियों में बदलाव किया गया है।
बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के चेयरमैन रमा शंकर और सदस्य सुभाष चंद्र गर्ग, विजय गुप्ता, महेश चंद त्यागी ने बृहस्पतिवार को बैठक कर बताया कि बार के चुनाव की तिथियों में बदलाव किया गया है। चार अक्तूबर को जनपद न्यायाधीश द्वारा स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया गया था। चुनाव तिथियों के अनुसार तीन व चार अक्तूबर को नामांकन तय किया गया था। चार अक्तूबर को अवकाश है इस कारण से नामांकन की तिथि चार अक्तूबर से बढ़ा कर छह अक्तूबर कर दी गई है, शेष तिथियों में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है।