फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 11 घंटे में दौड़ते हुए हरिद्वार से कांठ वापसी करेंगे डाक कांवड़िये

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। शनिवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से महाशिवरात्रि के त्योहार के उपलक्ष्य में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए देवनगरी हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेने के लिए कांठ नगर से कई डांक कांवड़ बेड़े हरिद्वार के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन


कांठ नगर के मोहल्ला महमूदपुरा से दोपहर त्रिनेत्र बम बटक डांक कांवड़ बेड़ा श्री रामलीला मंदिर पर विधिविधान से पूजा-अर्चना कर महंत जयवीर सिंह और उपमहंत नीरज सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार को रवाना हुआ। इस बेड़े में मुकुल कुमार, निपेंद्र प्रजापति, राजा प्रजापति, रितिक, आशु, नितिन, विशाल, शीतल, दीपक, परम, सोनू, अजय, विकास, नरेंद्र, राजवीर, हिमांशु, संजीव आदि कांवड़िये शामिल हैं। वहीं नगर के घोसीपुरा, पट्टीवाला से भी जत्थे देवनगरी को रवाना हुए हैं। यह सभी जत्थे 11 घंटे में दौड़ते हुए हरिद्वार से कांठ तक की यात्रा को तय कर शाम सभी डांक कांवड़ जत्थे नगर में अपने-अपने मंदिरों पर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। सभी डांक कांवड़ियों को पटका पहनाकर सम्मानित करते हुए हरिद्वार के लिए रवाना कराया। इसके अलावा गांव चकफेरी, मधपुरी इनायतपुरी, मौहड़ी हजरतपुर आदि से भी डांक कांवड़िये हरिद्वार के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें