फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैं कोई ठग नहीं हूं, ओटीपी बताइए...महिला के OTP बताते ही आया मैसेज, देखकर उड़ गए होश

Sat, 10 Dec 2022 11:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद की महिला के खाते से साइबर ठग ने बीस हजार रुपये निकाल लिए। महिला ने बताया कि पांच दिसंबर को उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई थी। झांसा देकर उसने ओटीपी पूछ लिया। इसके बाद महिला के खाते से दो बार में बीस हजार रुपये कट गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैं कोई ठग नहीं हूं, ओटीपी बताइए...और महिला के खाते 20 हजार रुपये निकल गए। मुगलपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला से साइबर ठग ने कुछ इसी अंदाज में बात की थी। पीड़ित के मोबाइल पर आए मैसेज से उसे साइबर ठगी की जानकारी हो सकी। ठग ने महिला ने साइबर सेल में इस मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


महिला के पति पीतल फर्म में नौकरी करते हैं। महिला ने बताया कि पांच दिसंबर को उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया था कि वह बैंक से कर्मचारी बोल रहा है। आरोपी ने महिला से कहा कि आपका डेबिट कार्ड बंद होने वाला है, अगर वह अपना कार्ड जारी रखना चाहती हैं तो कुछ डिटेल बतानी होगी। 

आरोपी ने महिला से ये भी बताया कि वह घबराए नहीं मैं कोई साइबर ठग नहीं हूं, चाहो तो मेरा नंबर चेक करा लीजिए। पीड़ित महिला उसकी बातों में आ गई और उसने अपने डेबिट कार्ड का पिन और मोबाइल पर आया ओटीपी उसे बता दिया। इसके बाद महिला के खाते से दो बार में बीस हजार रुपये कट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो वह घबरा गई। उसने आरोपी के मोबाइल नंबर पर कॉल की, तब तक आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें