फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक से डेबिट कार्ड बदलकर साइबर ठग ने खाते से उड़ाए 34 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एटीएम बूथ में मदद करने का झांसा देकर साइबर ठग ने शिक्षक से उनका डेबिट कार्ड बदल लिया और पिनकोड भी देख लिया। ठग ने मात्र दो मिनट के अंतराल में ही 34 हजार रुपये जयपुर की एक फर्म के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

कटघर के इंदिरा कालोनी निवासी यादराम सिंह शिक्षक हैं। उनकी पत्नी आरती सागर कोचिंग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि छह अगस्त 2022 की दोपहर करीब बारह बजे वह कटघर स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। यादराम ने अपनी पत्नी के डेबिट कार्ड से दो बार में दस-दस हजार रुपये निकाले। इसी दौरान वहां एक युवक आ गया। उसने मशीन में कुछ कर दिया। जिस कारण रुपये निकलने बंद हो गए। तब आरोपी ने मदद करने के बहाने यादराम से डेबिट कार्ड ले लिया और आरोपी ने पिनकोड भी चोरी कर लिया।
आरोप है कि दो मिनट बाद ही उसने एसके इंटरप्राइजेज जयपुर के खाते में 34 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। उन्होंने आरोपी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। शिक्षक ने इस मामले की शिकायत साइबर सेल में की। जांच करने के बाद साइबर सेल से प्रार्थनापत्र रिपोर्ट दर्ज करने को कटघर थाने भेज दिया गया। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें