मुरादाबाद। राज्य कर विभाग की टीम ने रामपुर और संभल में जांच कर 40 लाख रुपये जीएसटी चोरी के तेंदू पत्ता और तंबाकू को जब्त कर लिया है। अब दोनों व्यवसायियों से पेनाल्टी के साथ टैक्स भी वसूला जाएगा।
राज्य कर के अपर आयुक्त (ग्रेड-1) कमलेश्वर प्रसाद वर्मा के निर्देश पर मंडल की टीम ने संभल स्थित मंदिर के पास एक दुकान में छापा मारकर 24 लाख और रामपुर जिले के नैनीताल रोड स्थित एक दुकान से 26 लाख की टैक्स चोरी का तेंदू पत्ता और तंबाकू जब्त कर लिया। संभल का व्यवसायी तेंदू पत्ता और तंबाकू रामपुर के व्यवसायी को बेंचा था। इस मामले में दोनों दुकानदारों ने टैक्स की चोरी की थी। इस मामले में टैक्स चोरी और पेनाल्टी वसूलने के लिए जीएसटी के अधिकारियों ने व्यवसायियों को नोटिस जारी कर दिया है। इसी प्रकार हाईवे से मोबाइल दस्ते ने दो ट्रक माल जांच के लिए रोक लिया है।