फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठग ने घरेलू सामान बेचने का झांसा देकर महिला से ठगे पचास हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। साइबर ठग ने खुद को फौजी बताकर फेसबुक पर घेरलू सामान बेचने का पोस्ट डाल दिया। जिसे देखकर कारोबारी की पत्नी ने सामान खरीद लिया। इसके बाद साइबर ठग ने महिला से एक लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इस मामले में पुलिस ने ठग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गलशहीद थानाक्षेत्र के सीधी सराय निवासी आरिफ की पत्नी सबीना ने पुलिस को बताया कि उसने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था। जिसमें खुद को फौजी बताने वाले शख्स ने घरेलू सामान बेचने की बात लिखी थी। महिला ने विज्ञापन पर दर्ज नंबर पर कॉल कर पचास हजार रुपये में घेरलू सामान का सौदा तय कर लिया था। इसके बाद महिला ने साइबर ठग के बताए खाते में पचास हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद भी आरोपी ने सामान नहीं भेजा। आरोपी ने पीड़ित को फिर से पचास हजार रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। महिला ने फिर से पचास हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। एक लाख रुपए ठगने के बाद भी आरोपी ने सामान नहीं भेजा। सीओ कटघर डॉ. अनूप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें