फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने मोबाइल कंपनी कर्मचारी के खाते से उड़ाए 90 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। साइबर अपराधियों ने मोबाइल कंपनी के कर्मचारी के खाते से 90 हजार रुपये उड़ा लिए। साइबर अपराधियों ने पेटीएम पर कर्मचारी के नाम से फर्जी आईडी बनाकर रकम दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर ली। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के शाहपुर तिगरी सिद्घार्थ नगर निवासी शुभम कश्यप ने बताया कि वह मोबाइल कंपनी में कर्मचारी हैं। शुभम का एक खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की टाउन हाल शाखा और एक एचडीएफसी की लाजपतनगर शाखा में है। पीड़ित ने बताया कि उसने ईएमआई जमा करने के लिए पेटीएम से भुगतान किया था, लेकिन भुगतान सफल नहीं हो रहा था। इसके बाद पीड़ित ने गूगल से पेटीएम के कस्टमर केयर का नंबर लेकर कॉल की थी। इसी दौरान साइबर अपराधी ने पेटीएम पर पीड़ित की फर्जी आईडी बना ली और दोनों खाते से 90 हजार रुपये उड़ा लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित ने बैंक से संपर्क किया, तब साइबर ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी थी। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से रकम वापस कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें