फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठग ने वैन मालिक के खाते से उड़ाए 43 हजार 600 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिलारी थानाक्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठग ने 43 हजार 600 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने अपनी वैन को बेचने के लिए मोबाइल एप पर फोटो डाउनलोड किया था। साइबर ठग वैन मालिक को झांसे में लेकर उसके खाते से रकम उड़ा ली। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

साइबर ठगी का शिकार हुआ मनोज कुमार डिलारी थानाक्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी है। उसने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उसने बताया कि वह एलपीजी गैस का काम करता है। मनोज ने बताया कि उसने अपनी मारुति वैन बेचने के लिए मार्केट प्लेस मोबाइल एप पर कार का फोटो और अपना मोबाइल नंबर अपलोड किया था। 20 जनवरी को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल की। कॉल करने वाले ने मनोज से कहा था कि वह आगरा से बोल रहा है और मारुति वैन खरीदना चाहता है। दोनों के बीच बातचीत के बाद डेढ़ लाख रुपये में वैन का सौदा हो गया था। इसी बीच आरोपी ने कहा कि वह एडवांस में कुछ रुपये भेजना चाहता है। इसके बाद आरोपी ने नंबर चेक करने के बहाने मनोज के नंबर पर दो रुपये का क्यूआर कोड भेज दिया। मनोज ने एक्यूआर कोड को स्कैन किया तो उसके खाते में दो रुपये आ गए। इसके बाद आरोपी ने चार और क्यूआर कोड भेज दिए। इसके बार मनोज के खाते से 43 हजार 600 रुपये उड़ा गए। पीड़ित का आरोप है कि उसने इस मामले की शिकायत डिलारी थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने डिलारी एसओ को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें