फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ट्यूशन पढ़ाने वाली टीचर के खाते से साइबर ठग ने उड़ाए डेढ़ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। साइबर ठग ने ऑनलाइन एडमिशन फीस जमा करने का झांसा देकर ट्यूशन टीचर को एक लिंक भेजा, जिसे टच करते ही उनके खाते से के खाते से 1.85 लाख उड़ गए। मोबाइल पर खाते से रुपये ट्रांसफर होने का मैसेज मिला तो ट्यूशन टीचर के होश उड़ गए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस की जिगर कॉलोनी निवासी सैयद नोमान मनरेगा में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी हैं। उनकी पत्नी सुमैरा खान ने थाने में दी तहरीर में बताया कि चार-पांच दिन पहले उनके पास एक व्यक्ति ने कॉल की थी। उसने बताया था कि वह अपने बेटे और बेटी को ऑनलाइन ट्यूशन पढ़ाना चाहता है। टीचर ने उसे ऑनलाइन क्लास का समय के अलावा एडमिशन व मासिक फीस के बारे में जानकारी दी। आरोपी ने टीचर से कहा कि पेटीएम के जरिये फीस जमा करेगा, जिस पर टीचर ने भी सहमति दे दी। आरोपी ने कहा कि वह एकमुश्त 75 हजार रुपये जमा करेगा। ठग ने कहा कि पहले एक रुपये पेटीएम करता हूं। जिसे आप स्वीकार (एक्ससेप्ट) कर लेना। आरोपी ने एक लिंक भेजा। जिसे टीचर ने क्लिक किया तो उनके खाते में एक रुपया क्रेडिट हो गया। इसके बाद आरोपी ने फोन पर बात की और कहा कि वह लिंक भेज रहा है। जिसे तुरंत स्वीकार कर लेेना, वरना भुगतान फंस जाने का खतरा रहता है। इस बार आरोपी ने दोबारा लिंक भेज दिया। जैसे ही टीचर ने लिंक को क्लिक किया तो उनके खाते से 1.85 लाख रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो गए। आधे घंटे बाद टीचर ने मोबाइल पर आए मैसेज को पढ़ा तो उनके होश उड़ गए। टीचर ने नंबर पर कॉल करनी चाही, लेकिन नंबर बंद हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें