फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सेल ने वापस कराए ऑनलाइन ठगी के 50 हजार 806 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। साइबर सेल की मेहनत से साइबर ठगी के शिकार दो लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी के 50 हजार 806 रुपये वापस करा दिए हैं।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के लाइनपार निवासी रवि कुमार ने पुलिस को तहरीर दी थी कि अज्ञात व्यक्ति ने जान पहचान का हवाला देकर उसे बातों में लगा लिया।
इसके बाद दो बार में खाते से 47 हजार 996 रुपये उड़ा लिए थे। साइबर सेल ने रवि कुमार से हुई ठगी की पूरी रकम वापस करा दी है। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के सागर सराय निवासी अंतरिक्ष भी साइबर ठगी के शिकार हो गए थे। बैंक कर्मी बनकर साइबर ठग ने अंतरिक्ष से बात की और ओटीपी ले लिया।
साइबर ठग ने अंतरिक्ष के खाते से तीन बार में 4810 रुपये ठग लिए। साइबर सेल ने उनके खाते से ठगी गई रकम में से 2810 रुपये वापस करा दिए हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल यादव ने बताया कि दो व्यक्तियों से साइबर ठगी हुई थी। साइबर सेल ने दोनों की रकम वापस कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें