फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नवंबर के पहले सप्ताह में चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू होने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गन्ना सत्र शुरू होने वाला है। नवंबर के पहले सप्ताह में तीनों चीनी मिलें में गन्ना पेराई शुरू होने की उम्मीद है। अबकी बार कांठ क्षेत्र के किसानों से चीनी मिलों के द्वारा 21886.140 हेक्टेयर गन्ने की खरीद की जाएगी। कांठ तहसील में गन्ने की अधिक पैदावार होती है। प्रतिवर्ष अवध चीनी मिल स्योहारा बिजनौर, त्रिवेणी चीनी मिल रानी नांगल ठाकुरद्वारा और दीवान चीनी मिल अगवानपुर किसानों से गन्ने की खरीद करती हैं।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना समिति कांठ के सचिव खेत सिंह ने बताया कि अबकी बार किसानों से तीनों मिलें 21886.140 हेक्टेयर गन्ने खरीदेंगी। इसमें अवध चीनी मिल स्योहारा बिजनौर का गन्ना क्षेत्रफल 9967.082 हेक्टेयर, दीवान चीनी मिल अगवानपुर का गन्ना क्षेत्रफल 9486.934 हेक्टेयर और त्रिवेणी चीनी मिल रानी नांगल ठाकुरद्वारा का गन्ना क्षेत्रफल 2432.118 हेक्टेयर है। उन्होंने बताया कि गन्ना सीजन को सुचारु रूप से संचालित कराने के लिए समिति की ओर से भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बताया कि नवंबर माह के पहले सप्ताह में चीनी मिलों के चलने की उम्मीद है।

कांठ क्षेत्र में तीन चीनी मिलों के 71 क्रय केंद्र आवंटित
इस बार कांठ तहसील क्षेत्र में सहकारी गन्ना विकास समिति के अंतर्गत तीन चीनी मिलों के 71 क्रय केंद्र आवंटित हुए हैं। समिति सचिव ने बताया कि इनमें अवध चीनी मिल स्योहारा बिजनौर के 39, त्रिवेणी चीनी मिल रानी नांगल ठाकुरद्वारा के पांच और दीवान चीनी मिल अगवानपुर के 27 क्रय केंद्र और एक मिल गेट शामिल है। इन सभी पर किसानों से गन्ने की खरीद की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

छज्जा नंगला में बनाया नया गन्ना क्रय केंद्र
कांठ। किसानों से गन्ने की खरीद किए जाने के लिए इस बार क्षेत्र के अकबरपुर सिहाली के गन्ना क्रय केंद्र को विभाजित करते हुए यहां अवध चीनी मिल स्योहारा बिजनौर का एक नया क्रय केंद्र छज्जा नंगला बनाया गया है। कांठ सहकारी गन्ना समिति के सचिव ने बताया कि पहले इस चीनी मिल के 38 क्रय केंद्र थे, लेकिन अब छज्जा नंगला में नया क्रय केंद्र आवंटित होने से इनकी संख्या 39 हो गई है। उन्होंने बताया कि गन्ना सीजन में किसानों को पर्चियां उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल पर एसएमएस की सुविधा रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें