फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रेनों में भीड़, अपनी ही सीट पाने को परेशान यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ईद से एक दिन पहले लोग अपने घर पहुंचने के लिए निकले। इसके कारण ट्रेनों में भारी भीड़ हो गई। अमृतसर-पूर्णिया जनसेवा एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, आला हजरत एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस की एसी बोगियों में भी अनारक्षित कोच जैसी स्थिति रही।
विज्ञापन


कई यात्रियों को अपनी आरक्षित सीट पाने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ी। कई ट्रेनों की स्लीपर बोगियों में इतनी भीड़ थी कि टीटीई स्टाफ भी चेकिंग नहीं कर सके। यात्रियों को जब सीट नहीं मिली तो उन्होंने एक्स पर डीआरएम को टैग कर पोस्ट किया। इसके बाद टीटीई स्टाफ ने ट्रेन की बोगी में पहुंचकर यात्रियों को सीट दिलाई। जनसेवा एक्सप्रेस एक्सप्रेस बुधवार शाम 4:30 बजे मुरादाबाद स्टेशन पर रुकी तो उसमें बेतहाशा भीड़ थी। लोगों की सीट नहीं मिली तो वह बोगियों के टॉयलेट में बैठकर सफर करने को मजबूर दिखे। ट्रेन में पहले से इतने यात्री थे कि मुरादाबाद से लोगों को चढ़ने के लिए जगह नहीं मिली। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से हर दिन औसतन 11 हजार टिकट बिकते हैं। ईद के कारण अनारक्षित टिकटों की बिक्री में उछाल आया। दो दिन में 30 हजार से ज्यादा अनारक्षित टिकट बिक गए।

चार घंटे 42 मिनट लेट रही जनसाधारण एक्सप्रेस
मंगलवार को (14604) अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस मुरादाबाद स्टेशन पर चार घंटे 42 मिनट लेट पहुंची। इस ट्रेन में सभी बोगियां अनारक्षित हैं। इसलिए ज्यादा यात्री इस ट्रेन के इंतजार में मुरादाबाद स्टेशन पर बैठे थे। इसी तरह (04652) अमृतसर-जयनगर क्लोन एक्सप्रेस तीन घंटे 12 मिनट व (13151) कोलकाता-जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस तीन घंटे 22 मिनट लेट पहुंची। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि ईद के कारण चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें