फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुशांक हत्याकांड में आरोपियों की ओर से जिरह पूरी, अब 18 को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बहुचर्चित कुशांक हत्याकांड में मंगलवार को पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक की गवाही पूरी हुई। मुकदमे में आरोपी ललित कौशिक के वकील ने जिरह नहीं की। अदालत ने उनका जिरह का अवसर समाप्त करते हुए सुनवाई के लिए 18 फरवरी की तारीख लगा दी।
विज्ञापन


सिविल लाइंस क्षेत्र के रामगंगा विहार में 12 जनवरी 2022 की रात कुशांक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया था कि कुशांक गुप्ता का ललित कौशिक से विवाद चल रहा था। ललित कौशिक दुकान खाली कराना चाहता था। दुकान खाली करने के लिए सुपारी खुशवंत सिंह उर्फ भीम को सुपारी देकर हत्या कराई गई थी।
पुलिस ने ललित कौशिक, खुशवंत सिंह उर्फ भीम और केशव सारण शर्मा को आरोपी बनाया था। इस मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या पांच में की जा रही है। आरोपी केशव और खुशवंत उर्फ भीम के वकील ने बताया कि मुकदमे के वादी पक्ष की ओर से गवाह के रूप पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक को मंगलवार को पेश किया गया। दोनों आरोपियों के वकील की ओर से जिरह पूरी की गई। इस मामले में आरोपी ललित कौशिक के वकील ने गवाह से जिरह नहीं की। अदालत ने ललित कौशिक की ओर से जिरह समाप्त करते हुए अन्य गवाह को 18 फरवरी को तलब किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें