फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 पार वालों की डोज में कटौती से टीकाकरण पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण वैक्सीन की कमी से जूझ रहा है। 45 पार वालों की डोज में कटौती से टीकाकरण पर संकट आ गया है। टीकाकरण के सत्र कम हो गए हैं। केंद्रों पर सीमित डोज पहुंच रही है। केंद्र पर डोज कम होने से 45 पार वाले बिना टीका लगवाए लौट रहे हैं। इसे लेकर जिला अस्पताल में हंगामा भी हो चुका है।
विज्ञापन

दस मई से 18 वर्ष पार वालों का टीकाकरण किया जा रहा है। केंद्रों पर उत्साहित युवाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। दूसरी ओर 45 पार वालों के टीकाकरण पर संकट आ गया है। केंद्रों पर वैक्सीन की सीमित डोज पहुंच रही है, जो तीन से चार घंटे में की खत्म हो जा रही हैं जबकि टीकाकरण कराने के लिए लोग कतार में खड़े रहते हैं। पिछले तीन दिनों में 45 पार वाले 2571 लोगों को पहली और 3002 लोगों को दूसरी डोज लगी है। इसमें दो दिन टीकाकरण के सत्र 20 क्रमवार और 16 रहे। तीसरे दिन सत्र तो बढ़ाकर 36 कर दिए, लेकिन वैक्सीन की उपलब्धता कम ही रही। फिलहाल समय गुजरने के साथ ही दूसरी डोज नहीं लग पाने से लोग परेशान हैं।
केस- एक
सोमवार को जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र में 45 पार वालों के लिए आई वैक्सीन की डोज दो घंटे में ही खत्म हो गई, केंद्र के बाहर पचास से अधिक लोग खड़े थे। इसे लेकर लोगों ने हंगामा किया। करीब घंटे भर इंतजार के बाद वैक्सीन की 50 डोज मंगाई। इसके बाद इंतजार में बैठे लोगों को लगाई गईं। हालांकि इस बीच कुछ लोग मायूस होकर केंद्र से लौट गए।
विज्ञापन

केस-दो
मंगलवार को जिला अस्पताल में 45 पार वालों को वैक्सीन की किल्लत से जूझना पड़ा। दूसरे दिन भी जिला अस्पताल में समय से पहले डोज खत्म हो गईं। जिला अस्पताल के केंद्र में 45 पार वालों के टीकाकरण के लिए वैक्सीन की 110 डोज मंगाई गई थीं, जो साढ़े तीन घंटे में ही खत्म हो गई। कतार में खड़े लोगों को घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

एक नजर 45 वालों के टीकाकरण पर
- 10 मई को 20 सत्रों में 1320 डोज लगाई गईं।
- 11 मई को 16 सत्रों में 891 डोज लगाई गईं।
- 12 मई को 35 सत्रों में 1996 डोज लगाई गईं।
नोट : इसमें पहली और दूसरी डोज शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें