A healthcare worker holds a vial of the COVID-19 vaccine at the Centre for Life vaccination hub, amid the coronavirus disease (COVID-19) outbreak, in Newcastle, Britain January 11, 2021. REUTERS/Lee Smith
- फोटो : REUTERS
मुरादाबाद। जिले के सत्तर हजार लोगों के विदेश यात्रा पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कोवाक्सीन वैक्सीन को दूसरे देशों में मान्यता नहीं मिली है, जबकि जिले में 69684 लोग कोवाक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। ऐसे में मान्यता नहीं मिलने की स्थिति में इन लोगों के विदेश यात्रा की राह में बाधा पैदा हो गई है। वहीं, अभी तक विभागीय स्तर से इसका कोई विकल्प नहीं खोजा जा सका है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना से बचाव के लिए कोविशील्ड और कोवाक्सीन वैक्सीन की डोज लगाई जा रही है। 27 जुलाई तक जिले में 5.52 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है, जबकि 1.18 लाख लोगों को दूसरी डोज भी लग चुकी है। इसमें कोविशील्ड की पहली डोज लगवाने वालों की संख्या 4.82 लाख है।
कोवाक्सीन की पहली डोज लगवाने वालों की संख्या 69684 है। वहीं कोवाक्सीन को दूसरे देशों में अभी मान्यता नहीं मिली है। हालांकि कोविशील्ड वैक्सीन को मान्यता मिल चुकी है। अगर कोवाक्सीन की डोज लगवाने वाले लोगों को विदेश यात्रा पर जाना हुआ तो मुश्किल पैदा हो सकती है। दूसरी ओर शासन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई गाइडलाइन नहीं जारी की गई है। ऐसे में विदेश यात्रा पर जाने वाले पसोपेश में हैं।