फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार: मंदिर से चोरी करने वाले शातिर को लगी गोली, फरार साथी की तलाश जारी

Sat, 02 Nov 2024 12:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

चंदौसी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बदायूं के शातिर चोर शौकीन उर्फ शानू को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी 26 अक्टूबर को शनिदेव मंदिर में हुई चोरी में शामिल था। उसका साथी शाहरुख फरार है।
विज्ञापन
चंदाैसी में मुठभेड़ के बाद माैके पर पुलिस - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी में शनिवार तड़के क्राइम ब्रांच और पुलिस की बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें बदायूं जनपद के शौकीन उर्फ शानू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शानू के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


आरोपी 26 अक्टूबर को शनिदेव मंदिर में हुई चोरी की घटना में शामिल था। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, बाइक और चोरी किए गए घंटे बरामद किए हैं। मुठभेड़ के दौरान एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया।

एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि शनिवार तड़के पुलिस को सूचना मिली थी कि 26 अक्टूबर को शनिदेव मंदिर में हुई चोरी में शामिल बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के करेली की मढ़ैया चौराहे के समीप पुलिस ने दो बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक घायल जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया।

गिरफ्तार बदमाश शौकीन उर्फ शानू बदायूं जनपद के थाना इस्लामनगर के मोहल्ला बारिशनगर का निवासी है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। चंदौसी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। उसके फरार साथी शाहरुख की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें