फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को अगवाकर तांत्रिक और उसके साथी ने किया गैंगरेप

Sat, 18 Jun 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
रेप
विज्ञापन
महिला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर से एक महिला को अगवा कर उसके साथ हापुड़ में तांत्रिक और उसके साथी ने बलात्कार किया। महिला ने मझोला थाने में आरोपियों और उनकी मदद करने वाली युवती के खिलाफ केस दर्ज कराया है।  पीड़ित युवती जयंतीपुर में रहती है। उसका पति फैक्ट्री में नौकरी करता है। महिला ने बताया कि 13 मार्च 2016 को वह जिला अस्पताल से दवा लेने जा रही थी। रास्ते में उसे एक युवती मिल गई। उसने उसे नशीली मिठाई खिला दी। जिसे खाकर वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद भूरा और तांत्रिक वीर सिंह उसे कार में डालकर हापुड ले गए। हापुड़ में वीर सिंह और भूरा ने उसके साथ बलात्कार किया। वह किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से वह निकल आई। तब उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। लेकिन मझोला पुलिस ने केस दर्ज किया। बाद में उसने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

उधर मझोला निवासी एक महिला ने पड़ोसी अरुण पुत्र पप्पू सैनी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि बुधवार शाम को आरोपी उसके घर में आ गया और उसने छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी महिला और उसके पति को गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें