फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

Fri, 13 Jul 2018 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
court
विज्ञापन
मैनाठेर के चर्चित हरि सिंह हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कांत शुक्ल की अदालत ने पत्नी और उसके प्रेमी को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। जबकि दोनों को पंद्रह पंद्रह हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित भी किया। 
विज्ञापन


मैनाठेर थानाक्षेत्र के लालपुर हमीर निवासी हरि सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उसकी लाश 27 सितंबर 2016 को फरीदपुर पुल के पास जंगल में मिली थी। हरि सिंह के चाचा ओम प्रकाश ने इस मामले में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल और तफ्तीश के आधार हरि सिंह की पत्नी रानी और उसके प्रेमी ओमकार निवासी बारीपुर थाना नखासा जनपद  संभल को हिरासत में लिया।

दोनों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया था कि हरि सिंह की हत्या उन्होंने ही की थी। हत्या करने के बाद लाश जंगल में फेंक दी थी। इस मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीकांत शुक्ल की अदालत में चली। सरकार की ओर से डीजीसी संजीव कुमार सिंह और एडीजीसी संजीव अग्रवाल ने जिरह की और दोनों मुलजिमों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की दलीलें दीं। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पत्नी रानी और उसके प्रेमी ओमकार को हत्या में दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। जबकि पंद्रह- पंद्रह हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें