फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी को लेकर झगड़ा, बहू ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 23 Oct 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
मां के शव पर बिलखती बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के दीन दयाल नगर में शनिवार दोपहर यस बैंक के मैनेजर हनी त्यागी की पत्नी ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। मैनेजर की पत्नी और मां में साड़ी खरीदने को लेकर विवाद  हुआ था। इसके बाद महिला मकान के फर्स्ट फ्लोर पर पहुंची और दुपट्टे को फंदा बनाकर झूल गई।
विज्ञापन



पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अमरोहा जिले के मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के मलकपुर निवासी क्रेशर मालिक अनिल त्यागी ने अपनी बेटी पूजा उर्फ अंकू (32) की शादी दस साल पहले दीन दयाल नगर निवासी हनी त्यागी पुत्र रघुवीर सिंह के साथ की थी। हनी त्यागी रुड़की स्थित यस बैंक की शाखा में मैनेजर के पद तैनात हैं।

हनी त्यागी की आठ साल की एक बेटी और ग्यारह माह का एक बेटा रियांग है। करवाचौथ पर पूजा ने व्रत रखा था, तब हनी ने पूजा को शॉपिंग कराई थी। लेकिन मां शोभा के लिए साड़ी नहीं खरीदी थी। शनिवार को शोभा ने बेटे हनी त्यागी के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखा था। लेकिन हनी और पूजा मां शोभा के लिए साड़ी खरीद कर नहीं लाए।
विज्ञापन


इस बात को लेकर सास और बहू में झगड़ा हुआ। पूजा और हनी दोपहर बाद खरीदारी की बात कह रहे थे। परिजनों ने किसी तरह दोनों को शांत किया। शनिवार दोपहर परिजन मकान के ग्राउंड फ्लोर पर सो गए। 

इसी बीच पूजा ऊपरी मंजिल पर गई और दुपट्टे को फंदा बनाकर पंखे पर झूल गई। दोपहर करीब तीन बजे पति कमरे में पहुंचा तो पूजा फंदे पर लटकी थी। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के परिजन भी आ गए।

आनन फानन में पूजा को उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर बीपी बालियान ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि सास बहू में  साड़ी  क े लिए  विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें