डाकखाने केे सामने मोबाइल दुकान की छत काटकर लाखों रुपये के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य सिविल लाइंस पुलिस ने पकड़ लिए। पुलिस ने इनके कब्जे से एक लाख रुपये की कीमत के मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इनका एक साथी अभी फरार है।
आवास विकास कालोनी निवासी विपिन अग्रवाल की डाकखाने के सामने मोबाइल की दुकान है। 17 जुलाई की रात चोरों ने दुकान की छत काटकर लाखों रुपये की कीमत के मोबाइल चोरी कर लिए थे।
इंस्पेक्टर सिविल लाइसं बीपी बालियान ने बताया कि 14 अगस्त को पुलिस ने जोगेंद्र पुत्र गेंदलाल निवासी शिकारपुर थाना बिलारी और रामरहीम पुत्र चंद्र पाल निवासी पेंगा भीकनपुर थाना बिसौली जिला बदायूं को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इनके कब्जे से एक लाख रुपये की कीमत के 8 मोबाइल बरामद किए हैं। जोगेंद्र ने बताया कि उसका भतीजा कचहरी तारीख पर आया था। तब उसने डाकखाने के सामने मोबाइल रिचार्ज कराया था।रात को इसी दुकान में चोरी कर ली थी। जिसमें जोगेंद्र और रामरहीम भी शामिल रहा था।