फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से दरिंदगी

Thu, 11 May 2017 03:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
DEMO PIC
विज्ञापन
फ्रूटी पिलाने के बहाने यूकेजी की छात्रा (5) से बुधवार को मझोला की एक कालोनी में रहने वाले युवक ने दरिंदगी की। विरोध जताने पर छात्रा को थप्पड़ मारे और हाथ से मुंह भींचकर उसकी चीखें दबा दी। लहूलुहान छात्रा घरपहुंची तो परिजनों को जानकारी हुई।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोपी को उसके घर में पकड़कर पीटा और कमरे में बंद कर दिया, इस दौरान कमरे की खिड़की से कूदकर वह भाग गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने रेप की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। छात्रा को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मझोला की एक कालोनी में मजदूर का परिवार रहता है। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। मजदूर की बेटी यूकेजी की छात्रा है। उसने परिजनों को बताया कि बुधवार दोपहर वह घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान प्रमोद (30) उसे फ्रूटी पिलाने के बहाने अपने घर के अंदर ले गया और दरिंदगी की।
विज्ञापन


छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर मामले की शिकायत परिजनों से न करने को कहा। वारदात से छात्रा सहम गई। वह लहूलुहान हालत में घर पहुंची तो परिजनों ने पूछताछ की। छात्रा ने आरोपी की करतूत के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने आरोपी को उसके घर जाकर पकड़ लिया और पीटा।

इसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया, मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के  पहुंचने से पहले आरोपी कमरे के अंदर लगी खिड़की के जरिए मौके से भाग गया। एसएचओ मझोला आरके नागर ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


आरोपी मजदूर है, वह शराब का आदी भी बताया जा रहा है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें