फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुर्दे’ पर रेप की रिपोर्ट

Sun, 08 Jan 2017 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
rape - फोटो : daily mail
विज्ञापन
मूंढापांडे थाने में एक ‘मुर्दे’ के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज हुई है। कोर्ट के आदेश पर हुई इस रिपोर्ट में दो सगी बहनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने अपने भाइयों व रिश्तेदारों के साथ मिलकर एक नवंबर को उन दोनों के साथ गैंगरेप किया। बहनों ने पुलिस में शिकायत की लेकिन पुलिस ने एक्शन नहीं लिया।
विज्ञापन


जिसके बाद दोनों बहनों को कोर्ट में दस्तक देनी पड़ी। हालांकि गैंगरेप की इस घटना के दो दिन बाद ही आरोपी चौकीदार का मर्डर हो गया। जिसमें पीड़िताओं के मां - बाप जेल में बंद हैं।घटना मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव चमरपुर दान में एक नंबर की बताई गई है।

गांव की दो सगी बहनों ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उनका भाई गांव के चौकीदार की भतीजी को भगा ले गया था। जिसकी प्रतिक्रिया में चौकीदार ने दोनों बहनों को अगवा कर लिया और जंगल में बंधक बनाकर चौकीदार, उसके भाईयों व रिश्तेदारों ने उनके साथ गैंगरेप किया। पीड़िताओं ने थाने में घटना की शिकायत की।
विज्ञापन


लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस बीच तीन नंबर को आरोपी चौकीदार नरेश की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इससे पहले ही दोनों बहनें आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल कर चुकी थीं। चौकीदार नरेश सिंह की हत्या के बाद उसके भाई ने पीड़िता के पिता, भाई और मां के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

पुलिस तीनों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। इस बीच पीड़िता की ओर कोर्ट में डाली गई याचिका पर सुनवाई पूरी हुई और कोर्ट ने आरोपियों पर रेप की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया। शनिवार को मूंढापांडे पुलिस ने मकतूल चौकीदार नरेश सिंह उसके भाई उमेश, जयपाल, राजकुमार निवासी खाईखेड़ा, दीपक निवासी ठाकुरद्वारापर गैंगरेप की रिपोर्टदर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें