फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अंकल ने बदले मेरे कपड़े

Sun, 24 Jan 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती दर्द से तड़प रही छह वर्षीय बलात्कार पीड़िता ने शनिवार को आपबीती सुनाई तो अन्य मरीजों के तीमारदाराें की आंखें भी भर आईं। मासूम ने टूटे-फूटे शब्दों में अपना दर्द बयां किया। उसने बताया कि वह अपने भाई के साथ खेल रही थी। तभी उसे आरोपी उठा ले गया।
विज्ञापन



छात्रा ने मां को बुलाना चाहा, लेकिन वो आवाज नहीं सुन पाईं। छात्रा ने बताया कि दूर जाकर एक पुलिस वाले अंकल मिल गए। उन्होंने ही मेरे कपड़े उतारे थे। बाद में उन्होंने मुझे नये कपड़े पहना दिए थे। वह मुझे कार में बैठाकर घुमाने भी ले गए थे। अफसरों ने इस बच्ची का दर्द महसूस किया होता तो शायद घटना के 72 घंटे बाद शक के घेरे में आए पुलिस वालों से पूछताछ जरूर की होती।



लेकिन घटना के खुलासे से ज्यादा उसपर पर्दा डालने का प्रयास होता रहा। समाज को शर्मसार करने वाली ये वारदात बुधवार की रात मझोला क्षेत्र हुई थी।  पिता ने आरोप लगाया था कि पुलिस वालों ने उसे रुपये देने की कोशिश की थी, लेकिन उसने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें