फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाकर दर्ज कराई एफआईआर

Mon, 27 Nov 2017 12:59 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला का आरोप है कि पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया, इसके बाद दूसरी शादी कर ली है। इस संबंध में पति समेत सात लोगों के खिलाफ एसएसपी से शिकायत कर महिला थाने में एफ आईआर दर्ज कराई गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी कटघर के रहने वाले किसान किशन पाल से हुई थी। महिला का आरोप है कि किसान ने दहेज में लाखों की नगदी की मांग की। इंकार करने पर उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। महिला मायके आकर रहने लगी। आरोप है कि पति ने चुपके से दूसरी शादी कर ली।

 महिला ने बताया कि पति की शादी की जानकारी मिली तो उसने विरोध जताया लेकिन ससुराल वालों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसएचओ महिला थाना संध्या सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी किशन पाल, नन्हीं, चंदो, सावित्री, चंद्र कला, कृपालो, गेंदा लाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें