फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा, मत भेजो इतने पैसे अब मैं डाक्टर बन गया हूं

Fri, 15 Apr 2016 03:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
अंकुर सिंह - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन
दिल्ली में बेटे के शव का इंतजार कर रहे एचसीएमटी बिशन सिंह बेटे के आखिरी शब्दों को याद करके फफक पड़ते हैं। अंकुर की हत्या से महज दस घंटे पहले शनिवार रात उनकी बेटे अंकुर से बात हुई थी। उसके शब्द अभी भी उनके कानों में गूंज रहे हैं।
विज्ञापन


बिशन सिंह ने अंकुर ने इंटरनेशनल एकाउंट में शनिवार को ही 5000 डॉलर डलवाए थे। इतनी रकम एकाउंट में आने पर अंकुर ने पिता से कहा था, ... पापा, बस तीन महीने की तो बात है... अब मैं डाक्टर बन जाऊंगा... इतने पैसे मत डलवाओ.. बस खर्चा भेज दो।

यूक्रेन से अंकुर की बॉडी रात में करीब दो बजे प्लेन से दिल्ली पहुंचेगी। पुलिस लाइन में बतौर एचसीएमटी तैनात बिशन सिंह रात बारह बजे एंबुलेंस लेकर एयरपोर्ट पहुंच चुके थे।  अमर उजाला से फोन पर हुई बात में उन्होंने बताया कि उन्हें बेटे की हत्या की सूचना सबसे पहले उसके मेडिकल कालेज के प्रोफेसर डा. अमरीक सिंह ने दी थी।
विज्ञापन


अमरीक सिंह पंजाब के रहने वाले हैं और भारतीय होने के नाते अंकुर से खास लगाव रखते थे। रविवार को दोपहर बारह बजे उन्होंने बिशन सिंह को फोन करके बताया था कि उनके बेटे की लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें