जाम का पर्याय बन चुके शहर को अफसरों ने गति देने की तैयारी की है। अधिकारियों ने बैठक कर शहर के जाम को नियंत्रित करने और हादसों को कम करके सुचारु सफर की योजना को अंतिम रूप दिया है। नगर आयुक्त, एसपी यातायात, मुख्य अभियंता नगर निगम निर्माण और अभियंता एमडीए की बैठक में इसका खाका तैयार कर लिया गया।
नगर के ज्यादातर मार्गों-चौराहों पर जाम के हालात हैं। कम कहां जाम लग जाए, कहा नहीं जा सकता। नगर निगम के निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता आशीष शुक्ला का मानना है कि ज्यादातर स्थानों पर जाम अव्यवस्था के कारण लगता है। यातायात में सुधार कर लोगों में ट्रैफिक सेंस डेवलप करके शहर के जाम को खत्म किया जा सकता है।
शहर में ज्यादातर स्थानों पर ट्रैफिक लाइट और डिवाइडर नहीं हैं। ऐसे में यातायात को नियंत्रित करना चुनौती बना हुआ है। नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा, एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र, इंजीनियर एमडीए और मुख्य अभियंता नगर निगम की मीटिंग में शहर के सफर का प्लान तैयार कर लिया गया है।
यहां बनेंगे डिवाइडर ...
1. पीली कोठी से फव्वारा चौक तक डिवाइडर बनेगा इसमें चार कट बनाए जाएंगे
2. फव्वारा चौक से इम्पीरियल तिराहा तक डिवाइडर बनेगा इसमें छह कट बनेंगे
3. थाना कटघर के सामने से प्रभात मार्केट के पास हनुमान मूर्ति पुल के किनारे तक डिवाइडर बनेगा इसमें इसमें तीन कट बनेंगे
4. काशीपुर तिराहा से ठाकुरद्वारा मार्ग पर साई होटल से 50 मीटर आगे तक डिवाइडर बनेगा इसमें कट का निर्धारण एमडीए के अफसर करेंगे
5. बुद्धबाजार चौकी से बुद्धबाजार चौराहे तक पाइप का डिवाइडर बनेगा कट की जरूरत नहीं होगी
6. ताड़ी खाना चौराहे से गुरहट्टी चौराहे तक पाइप का डिवाइडर होगा, इसमें कट की जरूरत नहीं होगी
7. कपूर कंपनी तिराहा से फायर स्टेशन तक डिवाइडर बनेगा इसमें दो कट बनेंगे
8. फव्वारा चौक से चंद्रनगर मोड़ तक डिवाइडर बनेगा इसमें दो कट बनेंगे
9. साई अस्पताल से काशीराम गेट के सामने तक डिवाइडर बनेगा इसमें एक कट होगा
10. मंडी चौक से संभली गेट की ओर गलशहीद तक पाइप का डिवाइडर बनेगा, इसमें कट की जरूरत नहीं होगी
11. संभली गेट चौराहे से मंडी चौक की ओर गलशहीद तक पाइप का डिवाइडर बनेगा, इसमें कट की जरूरत नहीं होगी
.
यहां बनेंगे ऑटो-टैंपो स्टैंड
1. काशीराम नगर गेट से लोकोशेड पुल के बीच नाले के किनारे
2. काशीराम नगर कालोनी के गेट के सामने से सड़क की दूसरी ओर सांई अस्पताल तक
3. फव्वारा चौक से लोकोशेड की ओर मशीही कब्रिस्तान के पास
4. इम्पीरियल तिराहा के पास खाली पड़ी जमीन पर
5. पुराना रोडवेज बस स्टैंड के पास पुलिस चौकी की बाई ओर
6. संभल चौराहे से मालगोदाम की ओर जाने वाली सड़क के किनारे
7. पीतलनगरी बस स्टैंड के सामने सड़क के दोनों ओर
8. किला तिराहे पर किला तिराहे से नई तहसील की ओर सड़क के दोनों ओर
9. लाकड़ी तिराहे पर सड़क केदोनों ओर
10. हनुमान मूर्ति तिराहे पर रामपुर रोड पर सड़क के दोनों ओर
11. सेरुआ चौराहा अगवानपुर पर पाली शेड की ओर
यहां लगेंगी ट्रैफिक लाइट और डिवाइडिंग लाइन्स
1. बोनी एनी स्कूल केसामने
2. काशीराम गेट केसामने
3. दिल्ली रोड पर धर्मकांटे के सामने
4. चौधरी चरण सिंह चौक पर
5. लाकड़ी तिराहे पर
6. सार्किट हाउस केसामने
7. मझौला चौराहे पर
8. स्प्रिंग फिल्ड स्कूल के सामने
9. कपूर कंपनी के तिराहेपर
10. काड़ी खाना तिराहे पर
11. गुरहट्टी चौराहे पर
12. डिप्टीगंज चौराहे पर
13. डाउन हाल चौराहे पर
14. गांधीनगर मोड़ पर
15. गांधीनगर बस अड्डे के सामने
16. प्रभात मार्केट मोड़ पर
17. हनुमान मूर्ति तिराहा
18. रामगंगा पुल की ठोकर रामपुर रोड
19. रफातपुर मोड़ केपास डियरपार्क
20. काशीपुर तिराहा
21. प्रेम वंडर लैंड पुल की ओर
22. रामनगर मझरा मोड़ निकट प्रेम वंडर लैंड
23. गुरुकुल आईटीआई कट
24. गुलाब बाडी चुंगी
25. पंडित नंगला रेलवे क्रासिंग
26. पंडित नंगला तिराहा
27. कोहिनूर तिराहा
28. आजाद नगर मोड़ आरटीओ कार्यालय
29. करूला पीर का बाजार
30. रेलवे स्टेशन गेट नंबर एक, दो, तीन, चार व पांच पर
31. डीएम आवास कट पर
32. आफिसर्स कालोनी कट पर
33. पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय के कट पर
34. पीएसी तिराहा
35. पीएसी 23 के कट के सामने
36. किला तिराहे पर
37. पीवीआर सिनेमा तिराहे पर
38. विवकानंद तिराहे पर
39. नलकूप कालोनी के तिराहे पर
40. सिविल लाइन तिराहे पर
41. मंडी चौक चौराहे पर
42. चौमुखपुरा चौराहे पर
43. जीआईसी चौराहेपर
44. जामा मस्जिद चौराहेपर
45. इन्द्रा चौक चौराहे पर
46. ईदगाह चौराहे पर
47. बसालतपुर चौराहे पर
48. बुद्धबाजार चौराहे पर
49. गलशहीद चौराहे पर
50. जिला कारागार केसामने
51. एकता द्वार केसामने
52. कचहरी के पीछे एसबीआई केसामने
53. चक्कर की मिलक चौराहे पर
..
शहर का यातायात प्लान तैयार कर लिया गया है। अवस्थापना की बैठक के बाद इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। डिवाइडर बनने, ऑटो-टैंपो स्टैंड बनने और ट्रैफिक लाइट लग जाने के बाद काफी हद तक जाम से निजात मिल जाएगी।
- आशीष शुक्ला, मुख्य अभियंता, निर्माण विभाग।
..