डिलारी थानाक्षेत्र के एक गांव में अवैध संबंधों का विरोध करने पर महिला को उसके पति ने पीटकर घायल कर दी। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति के खिलाफ महिला थाने में तहरीर दी गई है।
बंगला गांव निवासी युवती की शादी डिलारी थानाक्षेत्र में हुई थी। महिला ने बताया कि उसके पति के दूसरी महिला से संबंध हैं। वह इसका विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। बुधवार को भी महिला के साथ मारपीट की गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर महिला के मायके वाले उसकी ससुराल पहुंच गए थे।
लेकिन जब तक आरोपी पति भाग गया था। मायके वाले महिला को ले आए और उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इसके अलावा पति के खिलाफ महिला थाने में आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी गई है।