फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा सुंघाकर धोखे से गुर्दा निकाला

Sat, 30 May 2015 06:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदनगर निवासी एक ग्रामीण ने गांव के कुछ लोगों पर नशा सुंघाकर बेहोश कर अपना एक गुर्दा निकालने का आरोप लगाया है। गांव के सूरज पाल सिंह पुत्र हरकेेश ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि 24 मई को उसकी तबीयत खराब हो गई। तो उसने अपना चेकअप कराया। तो पता चला कि उसके शरीर में एक गुर्दा नहीं है। उसका आरोप है कि 23 मई की सुबह करीब आठ बजे गांव के कुछ लोग उसके घर पर आए। उसे साथ ले गए। उन्होंने उसे नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया। बाद में उन्होंने उसका एक गुर्दा निकलवा दिया। जिसका पता चलने पर आरोपियों से उसने इसकी शिकायत की तो आरोपी झगड़े पर उतारू हो गए। उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों में एक व्यक्ति जन प्रतिनिधि का पति बताया जाता है। पुलिस ने उसका प्रार्थना पत्र लेकर जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें