दशहरे के मद्देनजर हाइवे पर रूट डायवर्जन किया गया था। पाकबड़ा थाने के सामने से हाइवे को बंद करके वाहनों को डींगरपुर रोड पर भेजा जा रहा था। शाम करीब चार बजे मुरादाबाद की ओर से आती एक डीसीएम ने हाइवे पर डायवर्जन करा रहे होमगार्ड मोहम्मद रजा पुत्र मुनाजिर हुसैन निवासी पूरनपुर थाना डिडौली को कुचल दिया। होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। होमगार्ड को टक्कर मारने के बाद डीसीएम चालक उसे लेकर भगाने लगा। जिसे पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। डीसीएम चालक गजेंद्र पुत्र सुरेश पाल सिंह निवासी चेतनपुर चांदपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।