फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी

Tue, 28 Nov 2017 12:59 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rape attempt - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पाकबड़ा थानाक्षेत्र में घर में घुसकर एक युवक ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

पाकबड़ा के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने पड़ोसी युवक शानू के खिलाफ छेड़खानी और पाक्सो एक्ट अधिनियम में केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया कि 25 नवंबर को रात साढ़े तीन बजे आरोपी शानू उसके घर में घुस आया। उसने उसकी पंद्रह साल की बेटी के साथ छेड़खानी की। किशोरी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के शोर मचाने पर परिजन आ गए। इसी बीच आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पाकबड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें