मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले एक फर्म कर्मचारी ने कालोनी में ही रहने वाले 10 नामजद सहित 25 लोगों के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है। फर्म कर्मचारी ने आरोपियों पर घर की महिलाओं से छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की गई, जिसके बाद मझोला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मझोला थानाक्षेत्र निवासी फर्म कर्मचारी ने बताया कि मामला 14 नवंबर का है। पड़ोस में रहने वाली युवक से उनकी कहासुनी चल रही थी। आरोप है कि उसके घर में पड़ोसी पवन, वासीराम, प्रदीप, विपिन, दौलत, नत्थू सिंह, रजत, रोहित, लड्डू सहित 15 अज्ञात लोगों के साथ आया और मारपीट शुरू कर दी।
फर्म कर्मचारी को बचाने के लिए परिवार की महिलाएं आईं तो आरोपियों ने उनसे छेड़खानी भी की। एसएचओ मझोल हरीशचंद्र जोशी ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।