थाना डिलारी क्षेत्र में भगतपुर की एक महिला के साथ तमंचे के बल पर गैंग रेप किया गया। पुलिस के कार्रवाई न करने पर मामला कोर्ट में पहुंचा, जिस पर कोर्ट ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर विवेचना करने के आदेश एसओ डिलारी को दिए हैं।
थाना भगतपुर क्षेत्र के एक गांव की महिला ने न्यायालय में कहा कि वह 19 मई को अपनी ननद थाना डिलारी के गांव काकरखेड़ा के यहां आ रही थी। गांव लालपुर बहराई तक वह टाटा मैजिक से उतरी। वहां से पैदल जा रही थी। तभी उसके गांव के दो लोग बाइक से आए। उसके आगे बाइक लगा दी। उसे पकड़ लिया। उसकी कनपटी पर एक ने तमंचा लगा दिया। जबरन खींचकर उसे ईख के खेत में ले गए।
वहां उन्होंने गोली मारने की धमकी देकर उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। बाद में इसकी जानकारी किसी को भी देने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने किसी तरह अपनी ननद के घर पहुंचकर इसकी जानकारी उसे दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिस पर उसने न्यायालय की शरण ली।