फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या में पांच पर एफआईआर

Sat, 29 Oct 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
छजलैट थानाक्षेत्र के समंदपुर गांव में गुरुवार शाम किसान देवेंद्र की हत्या रंजिश में की गई थी। किसान की पत्नी ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। प्रधानी चुनाव को लेकर भी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ ही मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


छजलैट थाने के गांव समंदपुर के रहने वाले किसान देवेंद्र सिंह बृहस्पतिवार की शाम अपने खेत से ट्रैक्टर लेकर चारा लेने के लिए गए थे। वह ट्रैक्टर को अपने खेत के सामने खड़ा करके नीचे खड़े थे। तभी बाइक से तीन युवक आए। दो युवक नीचे उतरे और उन्होंने देवेंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया था। देवेंद्र सिंह की पत्नी कामेंद्री ने गांव के ही रवि पुत्र करतार सिंह, यशपाल सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह, संजीव कुमार पुत्र चरन सिंह, रिविंद्र सिंह पुत्र इंद्रपाल  सिंह और नरेंद्र पुत्र नारोत्तम सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हत्या के पीछे वजह रंजिश बताई गई है।
विज्ञापन


प्रधानी चुनाव को लेकर भी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। इधर पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शांति व्यवस्था के लिहाज से सारा दिन पुलिस भी गांव डटी रही। इधर कार्यवाहक एसओ एसआई कपिल सिंह ने बताया कि पांच को नामजद किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें