लखनऊ रेल मार्ग पर शनिवार को जन नायक एक्सप्रेस ट्रेन खुले फाटक से गुजरने से बच गई। फाटक खुला देख ड्राइवर ने ट्रेन की रफ्तार कम कर रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दे दी थी। सूचना मिलने पर रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और गेटमैन के बयान दर्ज किए। डीआरएम ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
शनिवार को जन नायक एक्सप्रेस ट्रेन मुरादाबाद से लखनऊ के लिए जा रही थी। दलपत पुर गेट नंबर 411 सी खुला हुआ था। ड्राइवर ने गेट खुला देख ट्रेन की रफ्तार कम कर दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना दी। जिस कारण एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। फाटक बंद होने करने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।