फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे फर्म कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 26 Aug 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
हादसा - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
 मझोला थानाक्षेत्र के नया गांव में फर्म कर्मचारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली तो परिवार में चीख पुकार मच गई। फर्म कर्मचारी पर कर्ज हो गया था। जिसे वह चुका नहीं पाने के कारण काफी समय से परेशान चल रह था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत की पुष्टि हुई है। 

मूलरूप से फिरोजाबाद निवासी कुलदीप शर्मा (25) पुत्र विनोद कुमार शर्मा मझोला के लाकड़ी फाजलपुर में पीतल फर्म में नौकरी करता था। जबकि नया गांव आफत नगरी में पत्नी संगीता शर्मा और एक बच्ची के साथ किराये के मकान में रहता था।
विज्ञापन


पत्नी का कहना है कि उनके पति पर कर्ज हो गया था। जिसे लेकर वह काफी परेशान थे। बुधवार की रात वह शराब के नशे में घर लौटे। तब उन्होंने पत्नी से कहा कि वह बहुत परेशान है। कर्ज नहीं चुका पा रहा हूं। कुलदीप जिद करने लगा कि उसे अकेला छोड़ दिया जाएगा।

उसने पत्नी और बच्ची को छत पर सोने के लिए भेज दिया। पत्नी ने छत पर जाने से मना किया तो उससे कहा कि वह अगर नहीं जाएगी तो उसके साथ मारपीट करेगा। घबरा कर संगीता अपने बच्चे को लेकर छत पर चली गई।
विज्ञापन


इसके बाद किसी समय कुलदीप फंदे बनाकर पंखे पर लटक गया। सुबह पत्नी छत से नीचे आई तो पत्नी को लटका देखा चीख पुकार मचा दी। इसके बाद आस पड़ोस के लोग आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से हुई बताई गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें